अमेरिका : US के पूर्व सैनिक ने किया विमान हाईजैक, लैंडिंग से पहले यात्री ने किडनैपर को मारी गोली

US-Ex-Army-Man-Kidnapped-Plane

नई दिल्ली/मैक्सिको सिटी : अमेरिका के पूर्व सैनिक ने बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को बेलीज में एक छोटे यात्री विमान को हाईजैक कर लिया। हालांकि, विमान की सुरक्षित लैंडिंग से पहले एक यात्री ने उसे गोली मार दी। बेलीज और अमेरिका के अधिकारियों ने विमान हाईजैक किए जाने की पुष्टि की।

ट्रिपोक एयर विमान में 14 यात्री और दो चालक दल के सदस्य सवार थे। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद बेलीज में पुलिस ने अपहरणकर्ता की पहचान अकिनीला टेलर के रूप में की। बेलीज के पुलिस आयुक्त चेस्टर विलियम्स ने कहा कि टेलर ने चाकू से विमान में सवार दो यात्रियों और एक पायलट पर हमला किया, जिससे तीनों घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। एक यात्री की हालत गंभीर है। उसके पीठ और फेफड़ों में चाकू लगा है। पुलिस प्रमुख ने कहा, ‘हम उसके लिए दुआ कर रहे हैं, वह हमारा हीरो है।’

देश से बाहर जाना चाहता था टेलर : पुलिस आयुक्त विलियम्स ने बताया कि विमान के सुरक्षित उतरने से पहले एक यात्री ने टेलर को गोली मार दी। उसके पास लाइसेंसी बंदूक थी। हालांकि, बाद में यात्री ने बंदूक को पुलिस को सौंप दिया। विलियम्स के अनुसार, टेलर देश से बाहर जाना चाहता था, इसके लिए वह विमान में और ईंधन की मांग कर रहा था। बेलीज में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ल्यूक मार्टिन ने बताया कि अमेरिकी अधिकारियों को घटना का मकसद नहीं पता है। हालांकि, वह बेल्जियन अधिकारियों के साथ मिलकर यह जांच कर रहे हैं कि आखिर क्या हुआ था।

कई घंटों तक अलग-अलग दिशाओं में चक्कर लगाता रहा विमान : बेलीज एयरपोर्ट कंसेशन कंपनी के अनुसार, विमान कोरोजल से सैन पेड्रो जा रहा था। स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 8.30 बजे अपहरण विमान के अपहरण के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद बेलीज अधिकारियों ने पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया। कई घंटों तक विमान अलग-अलग दिशाओं में तब तक चक्कर लगाता रहा, जब तक कि वह तटीय शहर लेडीविले के एक हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर नहीं गया। BACC के अनुसार, सभी यात्रियों का पता लगा लिया गया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

मैक्सिको के रास्ते बेलीज में प्रवेश करने का किया था प्रयास : विलियम्स के अनुसार, टेलर ने उत्तरी सीमा पार करके मैक्सिको के रास्ते बेलीज में प्रवेश करने का प्रयास किया था। हालांकि, उसे प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि, कानून प्रवर्तन एजेंसियां यह स्पष्ट नहीं कर पाईं कि वह बेलीज में कैसे घुसा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *