अहमदाबाद : आज शीर्ष पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से हो रहा है। इन दोनों टीमों का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। दिल्ली जहां शीर्ष पर अपना दबदबा मजबूत करना चाहेगी, वहीं गुजरात की नजरें भी दमदार प्रदर्शन करने पर टिकी होंगी।
साई सुदर्शन आउट : गुजरात टाइटंस को साई सुदर्शन के रूप में दूसरा झटका लगा है। सुदर्शन और बटलर के बीच अच्छी साझेदारी चल रही थी, लेकिन सुदर्शन 21 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए।
गुजरात का स्कोर 65 के पार : दिल्ली के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने छह ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। बटलर और सुदर्शन के बीच दूसरे विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी भी पूरी हो चुकी है।
गुजरात का स्कोर 40 के पार : गुजरात टाइटंस का स्कोर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 40 के पार पहुंच गया है। गुजरात ने गिल का विकेट जल्दी गंवा दिया था, लेकिन साई सुदर्शन और जोस बटलर ने टीम को संभाले रखा जिससे गुजरात का स्कोर चार ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 41 रन है।
गुजरात को लगा पहला झटका : गुजरात टाइटंस को कप्तान शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा। गिल पांच गेंदों पर एक चौके की मदद से सात रन बनाकर आउट हुए।
गुजरात की पारी शुरू : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। दिल्ली ने गुजरात के सामने जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य रखा है। गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल के साथ साई सुदर्शन बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।