धनबाद : “लव-जिहाद” का ‘जिन्न’ इन दिनों कोयलांचल की गलियों में भी घूमने लगा है। जिससे हिंदू समुदाय में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों में मुस्लिम समुदाय द्वारा हिंदू लड़कियों को बरगला कर ले जाने और धर्म परिवर्तन कर बेचने तथा हत्या कर देने का मामला अक्सर सुर्खियां बन रही है।
इसी कड़ी में झारखंड के कोयलांचल धनबाद अंतर्गत सिंदरी से एक बड़ा मामला रविवार की शाम सामने आया है। इसके बाद कई हिंदूवादी संगठन सामने आ गए। हालांकि इन संगठनों के सामने आने से कोयलांचल धनबाद की चार नाबालिग लड़कियां जिहाद का शिकार होने से बाल-बाल बच गई।
यह है मामला : झारखंड में धनबाद जिला अंतर्गत सिंदरी में मुसलमान युवकों ने सुनियोजित तरीके से चार नाबालिग हिंदू लड़कियों को फांस लिया। धीरे-धीरे इन युवकों ने नाबालिग लड़कियों का ब्रेनवाश करते हुए उन्हें अपने विश्वास में ले लिया। लड़कियों को अपने जाल में फंसा देख इन मुसलमान युवकों ने उन्हें घर से भागने के लिए तैयार किया और रविवार का दिन निर्धारित किया।
मुसलमान युवकों का गैंग था सक्रिय : मुसलमान युवकों का गिरोह रविवार को संध्या लगभग सात बजे 2 हिंदू लड़कियों को सिंदरी से पाथरडीह ले गया। पाथरडीह से दूसरा गिरोह झरिया ले गया। झरिया से तीसरा गिरोह धनबाद ले गया। सभी हिंदू नाबालिग लड़कियों को धनबाद में रखा गया। मुस्लिम युवकों के गैंग ने दो अन्य नाबालिग हिन्दू लड़कियों को देर रात सिंदरी से ले जाने का प्लान भी बना रखा था।
परिजन को लड़कियों के भाग जाने की लग गई भनक : जब परिजनों को लड़कियों के गायब होने की भनक लगी तो वह लोग सक्रिय होकर खोजबीन में जूट गए। इसी क्रम में परिजनों ने लड़कियों के गायब होने की सूचना बलियापुर पुलिस को दी। जिसके बाद बलियापुर पुलिस रेस हुई और गायब नाबालिग लड़कियों की खोजबीन में जूट गयी।
धनबाद स्टेशन से आधी रात को दबोचे गए 4 मुस्लिम युवक : नाबालिग लड़कियों के गायब होने की सूचना बलियापुर पुलिस अपने स्तर से जिले के विभिन्न थानों के साथ-साथ रेलवे पुलिस को भी दे रखा था। रेल पुलिस ने रविवार-सोमवार की आधी रात को प्लेटफार्म संख्या 02 पर चार युवको संग दो नाबालिग लड़कियों को देखा तो उन्हें तुरंत हिरासत में लेकर बलियापुर पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद हिरासत में लिए गए युवकों और दोनों नाबालिग लड़कियों को रेल पुलिस ने बलियापुर-सिंदरी पुलिस को सौंप दिया।
नाबालिग लड़कियों ने बताया पूरा किस्सा : अपने परिजन से मिलने के बाद नाबालिग लड़कियों ने बताया कि उन्हे सिंदरी एसीसी कॉलोनी के पास रहनेवाले सोहैल, अब्बास और आदशान अली तथा अली हुसैन ने बरगला कर स्टेशन बुलाया था। उनके अलावा आज की रात रांगामाटी सिंदरी की दो और लड़कियों को भगा कर ले जाने की तैयारी थी। लेकिन वे लोग पुलिस की गिरफ्त में आ गए। जिससे योजना विफल हो गयी।
गिरफ्तार मुस्लिम युवकों ने बताया : मुस्लिम युवकों ने बताया कि सिंदरी का आयुष शेख और एक अन्य नाबालिग युवक इन चारों युवतियों को कुछ और लड़कियों के साथ पटना जाना निर्धारित हुआ था। वहां से फिर किसी अन्य के माध्यम से दूसरे राज्य चले जाते।
विहिप और बजरंग दल की सक्रियता ने बचाया लड़कियों का जीवन : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग मंत्री सोनू गिरी ने बताया कि सुबह घटना की जानकारी बजरंग दल को हुई। बजरंग दल के युवकों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए परिजनों के साथ मुस्लिम युवकों के चंगुल से फंसी नाबालिग लड़कियों को खोज कर परिजनों से मिलाने के लिए काफी प्रयास किया। इसमें उन्हे सफलता भी मिली। मौके पर मौजूद भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रंजना शर्मा ने बताया कि सभी नाबालिग लड़कियों के पिता बलियापुर थाना में मामला दर्ज कराया हैं। इस आधार पर मुस्लिम युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।