ऑपरेशन सिंदूर : ‘नाप देंगे जब चाहेंगे, दुश्मन में कितना है पानी’! मनोज तिवारी की आवाज़ में जारी किया गाना

Operation-Sindoor-BJP-Song

नई दिल्ली : दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आज हर देशवासी गर्व कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सैनिकों के लिए सम्मान का भाव दिखाने के लिए एक नया गाना जारी किया है। इसे पार्टी के सांसद और प्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी ने गाया है। गाने के बोल हैं- ’30 लाख सैनिक के पीछे, 150 करोड़ हिंदुस्तानी, नाप देंगे जब चाहेंगे, दुश्मन में कितना है पानी’!

भाजपा ने वीडियो जारी करते हुए अपने एक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, ’30 लाख सैनिक के पीछे 150 करोड़ हिंदुस्तानी, नाप देंगे जब चाहेंगे, दुश्मन में कितना है पानी! निशानी देख लो, ये निशानी… कहानी हो गई है, शुरू कहानी! ऑपरेशन सिंदूर जारी है।’

कहां से शुरू हुआ भारत-पाक के बीच ताजा संघर्ष : आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हमला किया था। इस हमले में 26 लोगों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी। उनकी जान लेने से पहले उनके धर्म की पहचान की गई थी। मृतकों में अधिकांश पर्यटक शामिल थे। इसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और पाकिस्तान व पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें आतंकी मसूद अजहर के जैश-ए-मोहम्मद और मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के जमात-उद-दावा के ठिकाने भी शामिल थे।

भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने हवा में ही नष्ट किए पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलें : भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई से बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने भारत पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले करने की कोशिश की लेकिन भारत की आकाशतीर, एस-400 जैसी वायु रक्षा प्रणालियों ने इन्हें आसमान में ही नष्ट कर दिया। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी के नौ एयरबेस को ध्वस्त कर दिया। भारत की ताबड़तोड़ कार्रवाई से सहमी पाकिस्तानी सेना सहम गई। इसके बाद पाकिस्तान के डीजीएमओ ने अपने भारतीय समकक्ष से गुजारिश करते हुए कहा कि शत्रुता को छोड़ देते हैं। फिर संघर्ष विराम पर सहमति बनी। बाद में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में की गई सैन्य कार्रवाई के सबूत दुनिया को दिखाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *