नेपाल : आधी रात को एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिली धरती, रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई तीव्रता 

Eathqwake-in-Nepal-Thursday-Mid-Night

नई दिल्ली : भारत के पड़ोसी देशों में एक के बाद एक लगातार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। चीन, नेपाल में हाल ही में भूकंप की घटनाएं तेज हो गई हैं। वहीं, म्यांमार में हाल ही में आए भूकंप ने तो हजारों लोगों की जान ले ली थी। भूकंप की लगातार बढ़ती घटनाओं ने लोगों के मन में खौफ भर दिया है। अब गुरुवार-शुक्रवार की देर रात को नेपाल में लोगों को एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए हैं।

कितनी रही भूकंप की तीव्रता? : नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने नेपाल में देर रात आए इस भूकंप के बारे में जानकारी दी है। नेपाल में ये भूकंप देर रात 1 बजकर 33 मिनट पर आया है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र धरती से 10 किलोमीटर था। अब तक भूकंप के कारण किसी भी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

ताजिकिस्तान में भी भूकंप : नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी ने जानकारी दी है कि ताजिकिस्तान में भी शुक्रवार को सुबह-सुबह भूकंप के झटके लगे हैं। इस भूकंप का केंद्र धरती के धरती के 10 किलोमीटर भीतर था। ताजिकिस्तान में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई है। भूकंप सुबह-सुबह 4 बजकर 21 मिनट पर आया।

क्यों आते हैं भूकंप? : दुनियाभर में वर्तमान समय में भूकंप की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं। हालांकि, ये प्लेट्स कई बार फॉल्ट लाइन पर टकराती हैं, जिससे घर्षण पैदा होता है। इस घर्षण से निकली ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता तलाशती हैं। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *