असम : बकरीद पर मवेशियों का अवैध रूप से कुर्बानी देने पर 16 लोग गिरफ्तार

Assam-Bakrid-Qurbani-Case

गुवाहाटी : असम में बकरीद पर मवेशियों की अवैध रूप से कुबार्नी देने पर पुलिस ने कार्रवाई की। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि ईद उल अजहा के दौरान मवेशियों का अवैध रूप से वध करने के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सीएम ने कहा कि बराक घाटी के दो जिलों कछार में गुमरा, सिलचर और लखीपुर, और करीमगंज में बदरपुर और बंगा में पांच अवैध कुर्बानी स्थल पाए गए। सरमा ने एक्स पर लिखा कि हमारा संविधान धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार की गारंटी देता है, लेकिन यह कानून और सार्वजनिक व्यवस्था के शासन को भी समान रूप से कायम रखता है। ईद-उल-अजहा पर असम में कई स्थानों से अवैध मवेशी वध और मवेशियों के अंगों की बरामदगी की परेशान करने वाली घटनाएं सामने आईं।

उन्होंने बताया कि अब तक कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से नौ कछार से और सात श्रीभूमि से हैं। सरमा ने कहा कि कॉटन यूनिवर्सिटी (कामरूप एम), धुबरी, होजई और श्रीभूमि (बागरगूल) के पास मवेशी के अंग मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सांप्रदायिक सद्भाव को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन अराजकता या क्रूरता की कीमत पर नहीं। सभी उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे उनकी आस्था या पृष्ठभूमि कुछ भी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *