VIDEO : पाकिस्तान के मंत्री नकवी की ब्रिटेन में बेइज्जती, लंदन पुलिस ने किया कार चेक; वीडियो हुआ वायरल 

London-Pak-Minister-Vechile

नई दिल्ली : पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी को उस वक्त ब्रिटेन में भारी शर्मिंदगी उठानी पड़ी, जब लंदन में उनकी गाड़ी की चेकिंग हुई. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें ब्रिटिश फॉरेन ऑफिस के बाहर नकवी की गाड़ी लंदन पुलिस चेक कर रही है.

रिपोर्ट्स में यह भी सामने आ रहा है कि पुलिस अधिकारियों ने पाकिस्तानी मंत्री के साथ बदतमीजी भी की. उनकी गाड़ी को एक्सप्लोसिव्स, नारकोटिक्स व अन्य सामग्रियों के लिए चेक किया गया था.

इस वीडियो को सबसे पहले पाकिस्तानी पत्रकार सैयद यूसुफजई ने शेयर किया. कुछ लोगों के प्रत्यर्पण को लेकर नकवी फिलहाल लंदन दौरे पर हैं, जिसमें आदिल रजा और शहजाद अकबर शामिल हैं.

पाकिस्तानी पत्रकार ने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘इंटरियर मिनिस्टर मोहसिन नकवी ब्रिटिश अधिकारियों से मिलने के लिए UK फॉरेन ऑफिस पहुंचे. सूत्रों के मुताबिक, वह शहजाद अकबर और आदिल राजा के पाकिस्तान प्रत्यर्पण के बारे में बातचीत करेंगे.’

यूजर्स ने ले लिए मजे : हालांकि लंदन में अधिकारियों ने अब तक इस पूरे मसले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. इस मामले को लेकर इंटरनेट यूजर्स ने पाकिस्तानी अधिकारियों पर तंज कसा. एक एक्स यूजर ने कह, ‘शर्मिंदगी, नहीं ये होना था. असली शॉक तब लगत, जब ब्रिटेन वाले इस पर भरोसा कर लेते.’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘बहुत बढ़िया, इन लोगों ने भी वही स्वाद चखा, जो पाकिस्तान के लोग हर दिन चखते हैं.’

तीसरे शख्स ने लिखा, ‘वे लोग एशिया कप की ट्रॉफी ढूंढ रहे थे क्योंकि चोर के पास वह अब भी है.’ बता दें कि नकली एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ भी हैं और अब तक उन्होंने एशिया कप 2025 की ट्रॉफी भारत को वापस नहीं की है. चौथे यूजर ने लिखा, ‘शायद लंदन पुलिस ने इस वीकेंड पर धुरंधर देख ली है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *