राजस्थान : शादी समारोह से बर्तन धोने वाला केमिकल चुराया, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Rajasthan-Bhilwada

 भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा में एक ही परिवार के चार लोगों ने बर्तन धोने वाला केमिकल पी लिया। इससे चारों लोगों की मौत हो गई। घटना गंगापुर थाना क्षेत्र के आलोली गांव की है। यहां एक शादी समारोह में काम करके अपने घर पर लौटने के बाद चार लोगों की मौत हो गई। चारों मृतकों ने तीन दिन पहले एक शादी समारोह में बर्तन धोने का काम ठेके पर लिया था। इसके बाद गुरुवार देर रात शादी समारोह से बर्तन धोने का रसायन साथ लेकर आए और उसको रात में शराब समझकर पी लिया। इससे चार जनों की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव सहित आबकारी और चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां भीलवाड़ा जिला कलेक्टर ने पूरे गांव में घर-घर सभी लोगों का हेल्थ चेकअप के निर्देश दिए। वहीं, भीलवाड़ा एसपी ने कहा कि हमने जो भूल वंश रसायन रसायन को शराब समझकर पी है, उसकी बोतल को जप्त कर लिया है और जहां से यह रसायन खरीदा है उस दुकान का भी पता लगा लिया है। जांच की जा रही है, इस मामले में चारों मतृको के शवो का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा की भीलवाड़ा जिले के गंगापुर क्षेत्र आलोली गांव के एक ही परिवार के लोग शादी समारोह में बर्तन धोने का काम करते हैं। यहां अलोली गांव के रहने वाले रतन पिता मसरिया कंजर, सुशीला देवी, जमनी देवी और बदामी देवी कंजर शादी समारोह में बर्तन धोने गए थे। वहां बर्तन धोने के लिए रसायन का उपयोग किया जाता है। इस रसायन की बोतल को यह चारों मृतक भुलवंश चोरी छिपे गुरुवार को घर अपने साथ लेकर आए और गुरुवार शाम इसको शराब समझकर पी लिया, जिसके कारण रतन, सुशीला, जमीनी देवी और बदामी देवी कंजर की मौत हो गई। हमने रसायन की बोतल को जब्त करते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। यह रसायन भीलवाड़ा से एक दुकान से खरीदा है। कौन सा रसायन है, इस बारे में दुकानदार से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, चारों मतृकों के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने कहा कि भूल वश रसायन को शराब समझकर पीने से चार की मौत हुई है। घटना का पता चलते ही हमने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। इसके साथ ही चिकित्सा विभाग, आबकारी विभाग सहित सभी विभागों की टीम मौके पर पहुंची है और उस रसायन की बारे में आबकारी विभाग, चिकित्सा विभाग व एफ एस एल की टीम जांच कर रही है। वहीं, जिला कलेक्टर के निर्देश पर चिकित्सा विभाग की टीम पूरे गांव में घर-घर पहुंचकर अन्य लोगों के हेल्थ चेकअप की जा रही है। चारों मतृकों के शवो का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इनको कंपनसेशन के लिए मुख्यमंत्री आरोग्य आयुष्मान योजना के तहत इनका पंजीकरण होगा तो उससे राहत दी जाएगी। अगर इन मतृकों का मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में पंजीकरण नहीं होगा तो मुख्यमंत्री सहायता कोष से राहत दी जाएगी। प्रारंभिक तौर पर उनकी मौत रसायन को शराब समझकर पीने से हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *