पंजाब : प्रसिद्ध सूफी गायक हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

resham-kaur-died

जलंधर : प्रसिद्ध सूफी गायक हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का निधन हो गया है। पिछले काफी समय से रेशम बीमार चल रही थीं। रेशम करीब 60 साल की थी। उनके निधन की खबर से परिजनों और संगीत जगत की दुनिया में शोक की लहर पैदा हो गयी है। यह भी पता चला है कि कुछ समय पहले दिल के रोग की समस्या के चलते रेशम कौर ने स्टंट भी डलवाया था।

पद्मश्री हंस राज हंस गायक और राजनीतिज्ञ हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और उन्हें पद्मश्री भी मिल चुका है। दिल्ली से लोकसभा सांसद रह चुके हंस पंजाबी लोक और सूफी संगीत के साथ-साथ फिल्मों में भी गाते हैं और उन्होंने अपने खुद के ‘पंजाबी-पॉप’ एल्बम भी जारी किए हैं। वह नकोदर स्थित लाल बादशाह के गद्दीशीन भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *