आप ने जारी की 48 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, अब तक 59 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

Aam-Admi-Party

नई दिल्ली/पटना : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में 48 नाम शामिल हैं। इसके साथ ही अब तक पार्टी कुल 59 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 6 नवंबर को होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया अधिसूचना जारी होते ही शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।

पहले चरण में वोटिंग 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर होगी। इन जिलों में पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा और समस्तीपुर शामिल हैं। इसके अलावा मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और नालंदा की सीटों पर भी वोटिंग होगी।

पहले चरण की इन 121 सीटों पर 2020 के चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 32 और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को 41 सीटों पर जीत मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *