झारखंड : धनबाद में खड़े टेंपो से भिड़ी बाइक, महिला हुई घायल

Accident-In-Dhanbad

 धनबाद : झारखंड के धनबाद से एक्सीडेंट की घटना सामने आई है. धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के एट लेन रोड़ भेलाटांड़ के पास शुक्रवार की रात सड़क पर खड़े एक टेंपो को पीछे से बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी. घटना में बाइक पर सवार द ब्लू इन होटल की महिला कर्मचारी रेणू राय गंभीर रूप से घायल हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार रेणू राय ड्यूटी खत्म करने के बाद होटल के एक सहकर्मी के साथ बाइक संख्या (जेएच 10  डीए 1199) में सवार होकर अपने घर सुगियाडीह जा रही थी. इस दौरान एट लेन के सर्विस लेन में सड़क पर खड़े टेंपो संख्या (जेएच10  बीवाइ 9527) में जोरदार टक्कर मार दी.

घटना में बाइक में बैठी रेणू राय सड़क पर गिर गई. गिरने से उसका पैर टूट गया और पैर से हड्डी टुटकर बाहर निकल गई. घटना में बाइक चालक को भी चोट लगी है.

घटना की सूचना मिलने पर  होटल संचालक मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और घायल महिला कर्मी को आनन-फानन में इलाज के लिए असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. सूचना पर ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स संस्था के अध्यक्ष गौतम मंडल भी पहुंचे और पीड़ित की मदद की. घटना की जानकारी मिलने पर बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक और टेंपो दोनों को जब्त कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *