मुंबई : दिलजीत दोसांझ को इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2025 में ‘बेस्ट परफॉर्मेंस बाय एन एक्टर’ के लिए नॉमिनेट किया गया है। नेटफ्लिक्स की बायोपिक ड्रामा ‘अमर सिंह चमकिला’ में पंजाब के मशहूर सिंगर चमकीला का किरदार निभाने के लिए दिलजीत को यह नामांकन मिला है। इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स के नॉमिनेशन का ऐलान सोशल मीडिया पर हो गया है। इस नॉमिनेशन लिस्ट में नेटफ्लिक्स की मूवी और दिलजीत दोसांझ का दर्ज हो गया है।
वहीं, भारत को दूसरा नॉमिनेशन भी ‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए मिला है, जिसका निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। इससे पहले नेटफ्लिक्स की ‘दिल्ली क्राइम’ ने 2020 में 48वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचा था। ऋचा मेहता द्वारा बनाई गई यह सीरीज 2012 के दिल्ली गैंगरेप केस पर आधारित थी, जिसमें डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी की पुलिस जांच को दिखाया गया था, जिसका किरदार शेफाली शाह ने निभाया था।
इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज ने 25 सितंबर, 2025 को इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स के लिए नामांकन की घोषणा की। 16 श्रेणियों में 26 देशों के 64 धुरंधर हैं। इंटरनेशनल एकेडमी के अध्यक्ष और सीईओ ब्रूस एल पैसनर ने ये ऐलान किया है। बता दें कि एमी अवॉर्ड्स 2025 या 77वें प्राइमटाइम एमी पुरस्कार 14 सितंबर 2025 को लॉस एंजेलिस के पीकॉक थिएटर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 2024-2025 सीजन की सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन प्रस्तुतियों को सम्मानित करने वाले हैं।
