एक्टर विजय देवरकोंडा सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, कार की हुई दूसरी गाड़ी से टक्कर; दिया हेल्थ अपडेट

Actor-Vijay-Car-Accident

नई दिल्ली : साउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा एक सड़क हादसे का शिकार होते-होते बच गए. यह पूरी घटना जोगुलांबा जिले के नेशनल हाइवे-44 पर हुई, जहां उनकी कार को पीछे से दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी. जानकारी के मुताबिक एक्टर की कार को नुकसान हुआ है लेकिन राहत की बात ये है कि एक्टर सेफ हैं.

वहीं जानकारी ये मिल रही है कि विजय के ड्राइवर ने तुरंत स्थानीय पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है. एक्टर का आया रिएक्शन इस एक्सीडेंट के बाद एक्टर विजय का पहला रिएक्शन आया है.

एक्सीडेंट के बाद विजय देवरकोंडा का पहला रिएक्शन : एक्टर ने लिखा, ‘सब ठीक है. कार को टक्कर लगी है, लेकिन हम सब ठीक हैं. मैंने स्ट्रेंथ वर्कआउट भी किया और अभी घर लौटा हूं. सिर में दर्द है, लेकिन बिरयानी और नींद से कुछ नहीं होगा, तो आप सभी को ढेर सारा प्यार और ढेर सारा प्यार. इस खबर से परेशान मत होइए. सब ठीक है.

ऑन स्क्रीन भी हिट रही जोड़ी : रश्मिका अपने बातों और इशारों से विजय संग अपने रिश्ते के संकेत देती रही हैं. दोनों को दर्शकों ने फिल्म ‘गीत गोविंदम’ में काफी पसंद किया था. फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ ने उनके रिश्ते को और मजबूत बनाया. विजय देवरकोंडा और रश्मिका ने अब तक सगाई की पुष्टि नहीं की है. विजय पिछली बार ‘किंगडम’ में दिखाई दिए थे जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है, जबकि रश्मिका की फिल्म थामा 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आने को तैयार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *