मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो

AI-PhotoAI-Photo

नई दिल्ली : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत और अपने देश के बीच बेहतरीन रिश्ते को दिखाते हुए बुधवार को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी एक AI-जनरेटेड इमेज शेयर की। उन्होंने यह तस्वीर AI इंपैक्ट समिट 2026 से पहले शेयर की गई है, जिसमें दोनों नेता अपने हाथों से दिल का प्रतीक बना रहे हैं। 

मैक्रों ने X पर एक पोस्ट में लिखा, ‘जब दोस्त जुड़ते हैं, तो इनोवेशन होता है। AI इंपैक्ट समिट के लिए तैयार!’ मैक्रों द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर लिखा था ‘Yes, this is AI’। इस क्रिएटिव पोस्ट ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी है।

बता दें कि AI इंपैक्ट समिट 2026 16 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुआ था और 20 फरवरी तक चलेगा। यह ग्लोबल साउथ में पहली बार आयोजित होने वाला बड़ा AI सम्मेलन है। इसमें 20 से ज्यादा देशों के राष्ट्राध्यक्ष, 60 मंत्री और 500 से अधिक AI लीडर्स हिस्सा ले रहे हैं। 

समिट के 3 मुख्य आधार हैं, People (लोग), Planet (पृथ्वी) और Progress (प्रगति)। PM मोदी 19 फरवरी को समिट के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। उनके साथ फ्रांस के राष्ट्रपति, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और दुनिया के बड़े उद्योगपति भी उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे।

बता दें कि मैक्रों ने AIIMS दिल्ली में इंडो-फ्रेंच सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थ (IF-CAIH) का उद्घाटन किया। यह सेंटर AIIMS, सोर्बोन यूनिवर्सिटी और पेरिस ब्रेन इंस्टीट्यूट के बीच MoU पर आधारित है। इसमें IIT दिल्ली और अन्य संस्थान भी शामिल हैं। यह केंद्र AI से हेल्थकेयर में रिसर्च, एजुकेशन और क्लिनिकल इनोवेशन को बढ़ावा देगा। 

मैक्रों ने इस मौके पर कहा, ‘मुझे लगता है कि यह इनोवेशन हमारे देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बनेगा। मुझे विश्वास है कि भारत और फ्रांस में, और यूरोप में, हमारा एक ही उद्देश्य है, हम अमेरिकी और चीनी मॉडल्स पर पूरी तरह निर्भर नहीं होना चाहते।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *