अमेरिका : अलग-अलग शहरों में हुई गोलीबारी में 8 लोगों की मौत, एक दिन में 3 जगह फायरिंग

नई दिल्ली : अमेरिका के मिसीसिपी में हाई स्कूल की घर वापसी के जश्न ने शुक्रवार की रात दुखद रूप ले लिया जब 2 अलग-अलग शहरों,  लेलैंड और हीडलबर्ग में हुई गोलीबारी में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए, स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की.

लेलैंड शहर में 6 की मौत : मिसिसिपी डेल्टा में स्थित लेलैंड में, एक हाई स्कूल फुटबॉल होमकमिंग मैच के बाद शहर में हुई गोलीबारी में 6 लोग मारे गए और तकरीबन 20 अन्य घायल हो गए. वाशिंगटन काउंटी के कोरोनर ला’क्वेशा वाटकिंस के मुताबिक, 4 लोगों की मौका-ए-वारदात पर ही मौत हो गई, जबकि 2 ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया.

हीडलबर्ग में 2 की मौत : इस बीच, राज्य के दूसरी तरफ, पूर्वी मिसिसिपी के एक छोटे से शहर हीडलबर्ग में एक दूसरे होमकमिंग इवेंट के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई. पुलिस चीफ कॉर्नेल व्हाइट ने इन मौतों की पुष्टि की है, जो हीडलबर्ग ऑयलर्स के फुटबॉल मैच के दौरान स्कूल परिसर में हुईं. पूछताछ के लिए एक 18 साल के शख्स की तलाश की जा रही है, और मिसिसिपी ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन स्थानीय अधिकारियों के साथ जांच में शामिल हो गया है.

शार्की काउंटी में भी गोलीबारी : इसके अलावा, शार्की काउंटी में भी एक फुटबॉल मैच के बाद तीसरी गोलीबारी हुई, हालांकि इसकी पूरी डिटेल अभी नहीं मिल पाई है. मामले में 2 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन अधिकारियों ने किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं की है.

घटना की कड़ी निंदा : मिसिसिपी राज्य के सीनेटर डेरिक सिमंस ने घटना के बाद के सीन को “अराजक” बताया, जहां पीड़ित घायल पड़े थे और इमरजेंसी रिस्पांस टीम आस-पास के शहरों से पहुंच रही थी. गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को इलाज के लिए जैक्सन ले जाया गया. चश्मदीदों ने भयावह नजारे को एक्सप्लेन किया, जहां लोग खून से लथपथ थे और 4 पीड़ितों की लाश पड़ी थी.  इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, और अधिकारियों ने किसी भी संदिग्ध की पहचान नहीं की है. सिमंस ने हिंसा की निंदा की और इसे “बेवकूफी भरी बंदूक हिंसा” और फायरआर्म्स के सर्कुलेशन में बढ़ती समस्या की मिसाल बताई. मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और इंसाफ का वादा करते हुए कहा, “हमारा राज्य पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए दुआएं कर रहा है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *