बिहार : निगरानी की बड़ी कार्रवाई, प्रखंड कल्याण सह शिक्षा पदाधिकारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

police-arrest-bihar pak-supporter

पटना : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। बक्सर जिले के ब्रह्मपुर में तैनात प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एकता भाईकेन्द्र लक्की को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अधिकारी शिक्षक के बकाया एरियर भुगतान के बदले नजराने की मांग कर रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी शिक्षक सुधीर कुमार पाठक का ₹4,63,587 का एरियर बकाया था। इस राशि के भुगतान की फाइल को आगे बढ़ाने के एवज में बीईओ एकता भाईकेन्द्र लक्की द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। परेशान होकर शिक्षक ने इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में की थी।

शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गुप्त रूप से मामले का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर पुलिस उपाधीक्षक रीता सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष धावादल का गठन किया गया। गुरुवार को जैसे ही शिक्षक ने ब्रह्मपुर स्थित कार्यालय कक्ष में आरोपी अधिकारी को दस हजार की किश्त सौंपी, पहले से घात लगाकर बैठी विजिलेंस टीम ने उन्हें दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *