बंगाल के बेंगडुबी सैन्य अड्डे पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Bangladeshi-Arrest

बेंगडुबी : भारतीय सेना ने बेंगडुबी सैन्य स्टेशन में सुरक्षा जांच के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास भारत के आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड मिले हैं।

सेना के प्रवक्ता ने गुवाहाटी में बताया कि हाल ही में बेंगडुबी सैन्य स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी नागरिक कर्मियों का पुनः सत्यापन अभियान चलाया जा रहा था। बुधवार को श्रमिकों के दस्तावेजों की जांच के दौरान एक व्यक्ति पर शक हुआ। आगे की तलाशी और जांच में उसके पास बांग्लादेश की राष्ट्रीय पहचान पत्र मिला।

संदेहास्पद व्यक्ति को तत्परता से स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है ताकि आगे की विस्तृत जांच की जा सके। सेना ने बताया कि यह घटना सैन्य खुफिया एजेंसियों और तैनात सैनिकों की सतर्कता और सुरक्षा जागरूकता का स्पष्ट प्रमाण है।

इसने यह भी उजागर किया है कि बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक फर्जी भारतीय दस्तावेजों के जरिये देश के भीतर रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। सेना ने कहा कि इस प्रकार की सक्रिय जांच और सत्यापन प्रक्रिया आगे भी समय-समय पर जारी रहेगी, ताकि किसी भी संभावित सुरक्षा खतरे को समय रहते रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *