बंगाल : कॉलेज परिसर में टैगोर, मोदी और शाह की जलाईं गयी तस्वीरें, तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद पर लगा आरोप 

Bengal-TMC-PIC-Burn

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी टीएमसी और बीजेपी के नेताओं के बीच तनातनी चरम पर है. चुनावों से करीब 6-7 महीने पहले राज्य की सियासत बयानवीरों की वजह से लगातार सुर्खियों में है. लंबे समय से ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी सरकार को भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर घेर रही बीजेपी ने टीएमसी के नेताओं को बेलगाम होने का आरोप लगाया है.

मोदी-शाह की तस्वीरें जलाईं! : ताजा मामले में बीजेपी ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (TMCP) के छात्र नेता पर चंचोल कॉलेज परिसर में रवींद्रनाथ टैगोर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीरें जलाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘इस घृणित कृत्य से देश भर के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. ये एक हेट क्राइम है. केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के साथ मिलकर अपने X हैंडल पर अलग से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कथित तौर पर टीएमसीपी चंचोल कॉलेज इकाई के अध्यक्ष को भाजपा शासित राज्यों में बंगालियों पर कथित अत्याचारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान मोदी, शाह और टैगोर की तस्वीरों को आग लगाने का प्रयास करते हुए दिखाया गया है.

उन्होंने ये भी कहा कि इस तरह की बर्बरता और दुस्साहस पूरे बंगाली समाज का सिर नीचा करता है और हर भारतीय की संवेदनाओं को ठेस पहुंचाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *