बिहार : फारबिसगंज के एक घर और दुकान से 250 से अधिक गैस सिलेंडर बरामद

Bihar-Gas-Cylinder

अररिया : घरेलू गैस की कृत्रिम किल्लत के बीच कालाबाजारी शुरू हो गई है। सरकार के घरेलू गैस सिलेंडर की किसी तरह की कमी नहीं होने के घोषणा के बावजूद गैस की कालाबाजारी हो रही है। उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिल का रहा है। ऑनलाइन सर्वर लगातार डाउन होने के कारण उपभोक्ताओं का नंबर नहीं लग पा रहा है और जिस उपभोक्ता का नंबर चार पांच दिन पहले लगा हुआ है, उनके घर पर सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होकर उपभोक्ताओं को एजेंसी संचालक की ओर से लिखित पर्ची थमाकर सीधे गुदाम गैस सिलेंडर के लिए भेज दिया जाता है। जबकि बाजार में खुलेआम कालाबाजारी गा सिलेंडर की शुरू हो गई है।

इसी सूचना के बावत अररिया के फारबिसगंज में जिला प्रशासन ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए ढाई सौ से अधिक भरा घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किया गया। फारबिसगंज पोखर बस्ती वार्ड संख्या 15 अंसारी चौक के पास घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़ प्रशासन की ओर से किया गया। यहां फारबिसगंज एसडीएम अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व में अवर निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कृष्ण ने फारबिसगंज थाना पुलिस के साथ एक घर और गोदाम बनाकर रखे ताला लगा दुकान से ढाई सौ से अधिक घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किया।

छापेमारी के दौरान मो. इमरान पिता मो. साबिर के घर और गोदाम से ढाई सौ से अधिक गैस सिलेंडर बरामद किया गया। प्रशासन का मानना है कि ये सभी सिलेंडर अनाधिकृत रूप से कालाबाजारी के उद्देश्य से भंडारित कर रखा गया था। मौके पर ही सभी सिलेंडरों को जब्त किया गया।

मामले में सभी जब्त किए गए घरेलू गैस सिलेंडर को जब्त कर फारबिसगंज थाना भेजा गया है। मो.इमरान पिता मो.साबिर के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

मौके पर मौजूद एसडीएम अभय कुमार तिवारी ने बताया कि जमाखोरी और कालाबाजारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन को आम जनता को आश्वस्त किया कि जिले में घरेलू एलपीजी और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की किसी प्रकार की कमी नहीं है। गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं आपूर्ति विभाग लगातार गैस एजेंसियों के माध्यम से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। कहीं भी गैस सिलेंडरों की जमाखोरी या कालाबाजारी की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

एसडीएम अभय कुमार तिवारी ने मामले की जांच के साथ अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आम उपभोक्ताओं को मिलने वाली रसोई गैस की कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कृत्रिम कमी और अधिक कीमत पर बिक्री की शिकायतें थीं। प्रशासन की इस कार्रवाई से ऐसे अवैध कारोबार पर रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

इन सबके बीच मामले में सबसे बड़ा अहम सवाल घनी आबादी के बीच इतनी संख्या में भरे हुए गैस सिलेंडर का अवैध स्टॉक बड़े हादसे को आमंत्रण दे रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार इस इलाके में तीन से चार वेंडर ऐसे हैं, जो अपने घरों में बहुतायत मात्रा में एजेंसी संचालक और कर्मचारियों के साथ मिलकर घर में सिलेंडर का अवैध स्टॉक कर ऊंचे कीमतों पर बिक्री करने का काम करते हैं। कालाबाजारी के इस गोरखधंधे में सभी एजेंसी संचालक की मिलीभगत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *