बिहार : टीम इंडिया का विकेट गिरने पर जश्न मनाने लगा शख्स, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

Bihar-Wicket

हाजीपुर : बिहार के हाजीपुर जिले में हत्या का हैरान कर देने वाला मामले सामने आया है। यहां रविवार को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टी20 विश्व कप के फाइनल मैच के दौरान हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल, भारत न्यूजीलैंड के बीच हो रहे फाइनल मुकाबले के दौरान भारतीय विकेट गिरने पर एक युवक जोर से चिल्लाने लगा और जश्न मनाने लगा। इसके बाद वहां मौजूद अन्य पड़ोसी क्रिकेट प्रेमियों ने उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद दो पक्षों में तनातनी बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम अभी भी तैनात की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

दरअसल, पूरा मामला महनार थाना क्षेत्र के जक्कोपुर गांव का है। यहां बीती रात भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे फाइनल मुकाबले के दौरान एक विवाद हो गया। मिली जानकारी क मुताबिक कुंदन कुमार नाम का युवक, केशव कुमार और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मोबाइल पर फाइनल क्रिकेट मैच देख रहे थे। इसी दौरान भारतीय टीम का विकेट गिरा, जिसके बाद कुंदन कुमार जोर से चिल्लाते हुए विकेट गिरने का जश्न मनाने लगा। इससे नाराज केशव कुमार और अन्य दोस्त और उनके परिवार के सदस्यों ने कुंदन कुमार पर हमला बोल दिया और जमकर मारपीट की।

इस मारपीट की घटना में कुंदन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मन्नार सामुदायिक अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हालांकि हाजीपुर जिला अस्पताल से भी कुंदन कुमार को रेफर कर दिया गया। उसे पटना पीएमसीएच भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनातनी बनी हुई है। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है। एफएसएल की टीम ने सबूत इकट्ठा किए हैं। इसके अलावा पुलिस की तैनाती भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *