गयाजी : बिहार के गयाजी जिले में सैनिक अभ्यास के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की करने पर एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक किशोर की जान चली गई।
दरअसल यह पूरा मामला गयाजी जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत बुमरा पंचायत के विघी पहाड़ी गांव की है, जहां सैनिक अभ्यास फील्ड रेंज में यह हादसा हुआ। बताया गया है कि सैनिक अभ्यास फील्ड रेंज में शुक्रवार को एक गोल अचानक फट गया, जिसके कारण 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।इस हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। स्थानीय लोग प्रतिबंधित सैन्य क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका पर भी सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब दो युवक उस प्रतिबंधित क्षेत्र में विस्फोटक को चुनने के लिए अंदर प्रवेश कर गए थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया गया है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ वो फायरिंग जेन है। सुरक्षा कारणों से आम लोगों के वहां जाने पर रोक रहती है। इसके बावजूद दोनों युवक उसे प्रतिबंधित क्षेत्र में कैसे पहुंच गए, यह भी जांच का हम मुद्दा बन गया है।
