बोको हराम पर कहर बनकर टूटी नाइजीरिया की आर्मी, 50 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

नई दिल्ली : नाइजीरिया की सेना ने देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमलों के जवाब में बोको हराम के 50 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना ने इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी है। सेना के प्रवक्ता सानी उबा ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार को बोर्नो और योबे राज्यों में सैन्य ठिकानों पर एक साथ हमले किए थे। सेना ने इन्ही हमलों का जवाब देते हुए आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

नाइजीरियाई सेना के प्रवक्ता ने कहा कि वायु सेना के सहयोग से जमीनी सैनिक अब भी 70 से अधिक घायल आतंकवादियों का पीछा कर रहे हैं। पिछले महीने बोको हराम के आतंकवादियों ने उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के गांव दारुल जमाल पर रात में किए गए हमले में कम से कम 60 लोगों की हत्या कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *