कंबोडिया : धोखाधड़ी के धंधे से बचाये गए 60 नागरिक, सभी को स्वदेश भेजेगा भारतीय दूतावास

Cambodiya-Indian-Citizen-Rescue

नई दिल्ली : कंबोडिया में भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक बयान में कहा, नोम पेन्ह में भारतीय दूतावास कई भारतीय नागरिकों के संपर्क में है, जो हमसे संपर्क कर चुके हैं और बाद में उन्हें कंबोडियाई अधिकारियों ने 20 मई को जिनबेई-4 नामक स्थान से निकाला था।

भारत भेजने की कार्रवाई जारी : भारतीय दूतावास ने कहा- इन भारतीय नागरिकों की तत्काल वापसी के लिए मामले को कंबोडियाई अधिकारियों के साथ उच्चतम स्तर पर उठाया गया है। कंबोडियाई अधिकारियों ने हमें सूचित किया है कि लगभग 60 भारतीय नागरिकों को आज एसएचवी से नोम पेन्ह भेजा गया है, ताकि यात्रा दस्तावेजों के लिए दूतावास की सहायता से उन्हें भारत वापस भेजा जा सके।

अब तक 360 भारतीयों को किया गया रेस्क्यू : वहीं भारतीय दूतावास के अधिकारियों की एक टीम इन भारतीय नागरिकों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए सिहानोकविले में है। बयान में कहा गया है, मिशन अपने नागरिकों की सहायता करने और जल्द से जल्द प्रत्यावर्तन की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अब तक, इस मिशन के माध्यम से 360 से अधिक भारतीय नागरिकों को बचाया गया है और उन्हें भारत वापस भेजा गया है।

भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी : मामले में भारतीय दूतावास से जारी बयान में कहा गया है कि कंबोडिया में नौकरी की तलाश कर रहे भारतीयों को सचेत करने के लिए कई सलाह जारी कर रहा है कि वे अनधिकृत एजेंटों के झांसे में न आएं, भारतीय नागरिकों को मेजबान सरकार की तरफ से वीजा दिए जाने के उद्देश्य के विपरीत काम करने से सावधान किया जा रहा है, जैसे कि पर्यटक वीजा पर रोजगार की तलाश करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *