मन की बात में पीएम बोले-  चराईदेव मैदाम एक बार जरूर जाएं, लोकल उत्पादों को दें बढ़ावा

charaideo-maidam

नई दिल्ली : ‘मन की बात’ प्रधानमंत्री मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जिसमें पीएम देश की जनता के साथ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हैं।

लोगों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इंदौर में एक दिन में दो लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए। आप भी इस अभियान से जुड़ें। 15 अगस्त दूर नहीं है। इस बार हर घर तिरंगा अभियान के लिए सबका जोश हाई रहता है। लोग तिरंगा लगाकर उत्साहित होते हैं। कुछ लोग तिरंगा बांटते हैं। इस साल भी लोग तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करें।

कल दुनियाभर में टाइगर डे मनेगा। भारत में टाइटर संस्कृति का हिस्सा रहा है। बाघों के संरक्षण के प्रयास हो रहे हैं। राजस्थान का कुल्हाड़ी बंद पंचायत अभियान में लोगों ने शपथ ली कि कुल्हाड़ी के साथ जंगल नहीं जाएंगे और पेड़ नहीं काटेंगे। जंगल हरे भरे हो रहे हैं। महाराष्ट्र के बांध रिजर्व के पास बसे समुदाय ने इको टूरिज्म को अपनाया।

आंध्र में चेंचू जनजाति टाइगर ट्रैकर्स के तौर पर वन्य जीवों के मूवमेंट की जानकारी जमा की है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में चल रहा बाघ मित्र कार्यक्रम भी अनूठा है। इसमें लोगों को बाघ मित्र बनाया जा रहा। ये बाघ और इंसानों के बीच टकराव रोकते हैं। बाघों के संरक्षण में जन भागीदारी अहम है। बाघों की आबादी देश में बढ़ी है। यहां दुनियाभर के मुकाबले 70 फीसदी बाघ हैं। वन क्षेत्र भी बढ़ रहा।

ड्रग्स से निपटने के लिए मानस केंद्र खोला गया : ड्रग्स से निपटने के लिए मानस केंद्र खोला गया। मानस की हेल्पलाइन और पोर्टल शुरू किया गया। इस पर कॉल करके कोई भी जरूरी सलाह ले सकता है। साथ ही ड्रग्स से जुड़ी जानकारी नारकोटिक्स टीम को दे सकता है। सभी लोग ड्रग्स से निपटने के लिए मानस हेल्पलाइन का उपयोग करें।

लोकल प्रोडक्ट को बढ़ावा दें : हरियाणा के रोहतक की महिलाओं ने समृद्धि के रंग भरे हैं। उन्नति सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़कर महिलाओं ने कपड़ों पर रंगों पर जादू बिखेरा। यह महिलाएं लाखों कमा रही हैं। इनके बनाए बेडशीट, साड़ी व दुपट्टों की अब खासी मांग है। रोहतक की तरह ही देश भर में कारीगर हैंडलूम को लोकप्रिय बना रहे हैं। ओडिशा की संबलपुरी साड़ी, एमपी की माहेश्वरी, महाराष्ट्र की पैठणी, विदर्भ के हैंडब्लॉक प्रिंट, हिमाचल की बुटीकों शॉल समेत देशभर में हैंडलूम का काम छाया है। सात अगस्त को हम नेशनल हैंडलूम दिवस मनाएंगे।

कई कंपनियां हैंडलूम को बढ़ावा दे रहे हैं। आप अपने यहां के लोकल प्रोडक्ट को #माई प्रोडक्ट माई प्राइड के नाम से सोशल मीडिया पर अपलोड करें। आपका यह प्रयास अनेकों लोगों की जिंदगी बदलेगा। खादी भी खूब लोग पहन रहे हैं। इसका कारोबार डेढ़ लाख करोड़ के पार पहुंच गया। इसकी बिक्री 400 फीसदी बढ़ी है। आप खादी के वस्त्र खरीदने शुरू करें।

प्रोजेक्ट परी कलाकारों को दे रही नया मंच : प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रोजेक्ट परी पब्लिक आर्ट ऑफ इंडिया। प्रोजेक्ट परी पब्लिक आर्ट को लोकप्रिय बनाने के लिए उभरते कलाकारों को एक मंच पर लाने का माध्यम बन रहा है। सड़कों किनारे, अंडरपास में बनी पेटिंग प्रोजेक्ट परी से जुड़े कलाकार बनाते हैं। इससे सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता बढ़ती है। साथ ही कल्चर को पॉपूलर बनाती है। दिल्ली के भारत मंडपम में पब्लिक आर्ट बनी हैं। कला व संस्कृति प्रेमी पब्लिक आर्ट पर और काम करें। यह हमें अपनी जड़ों पर गर्व करने की सुखद अनुभूति देगा।

चराइदेव मैदाम को मिला यूनेस्को विश्व विरासत स्थल का दर्जा : प्रधानमंत्री ने कहा कि चराइदेव मैदाम को यूनेस्को के विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया जा रहा है। सूची में यह भारत की 43वीं और पूर्वोत्तर की पहली साइट है। चराई देव मैदाम शाइिनंग सिटी ऑफ द हिल्स यानि पहाड़ी पर चमकता शहर। यह अहोम राजवंश की राजधानी थी। राजवंश के लोग अपने पूर्वजों के शव और कीमती चीजों को मैदाम में रखते थे।

मैदाम टीलेनुमा ढांचा होता है और मिट्टी से ढका होता है। इसके नीचे कई कमरे होते हैं। मैदान अहोम के दिवंगत राजाओं के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। इस जगह सामुदायिक पूजा होती थी। अहोम साम्राज्य 13 वीं शताब्दी से 19वीं शताब्दी तक चला। अहोम साम्राज्य के सिद्धांत इतने मजबूत थे कि उनसे साम्राज्य को लंबे समय तक कायम रखा। नौ मार्च को मैनें महान योद्धा लसित की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में अहाेम समुदाय की परंपरा का पालन करते हुए गर्व महसूस हुआ। अब चराइ देव मैदाम में अधिक पर्यटक आएंगे। आप भी अपने ट्रैवल प्लान में इसे शामिल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *