चीन : अब गधों को जेब्रा की तरह किया पेंट, पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए चिड़ियाघर के अजीब कारनामे

Chinese-Zoo-Ass-Zebra

नई दिल्ली/बीजिंग : चीन के चिड़ियाघर पर गंधों को जेब्रा के रंग में रंगने का आरोप लगा है। वहीं इन आरोपों को स्वीकार करते हुए चीनी चिड़ियाघर ने कहा है कि, उसने पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए ऐसा किया था। वहीं विवाद बढ़ने पर चिड़ियाघर ने पुष्टि की कि जानवरों पर वास्तव में रंग का प्रयोग किया गया था, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि यह रंग हानिकारक नहीं था। फिलहाल चीनी चिड़ियाघर जांच के दायरे में आ गया है।

शेडोंग प्रांत में जीबो सिटी मनोरंजन पार्क का कारनामा : जानकारी के मुताबिक, शेडोंग प्रांत में जीबो सिटी मनोरंजन पार्क ने चीनी सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं का गुस्सा तब भड़का दिया जब उन्होंने देखा कि वहां के गधे अजीब लग रहे थे। एक तस्वीर में चिड़ियाघर का एक कर्मचारी गधे के बगल में खड़ा दिखाई दे रहा था, जिस पर काले और सफेद रंग की धारियां बनी हुई थीं। जैसे-जैसे विवाद बढ़ता गया, चिड़ियाघर ने गधों के रंगने की बात स्वीकार की।

एक्स पर यूजर्स की प्रतिक्रिया : वहीं सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक यूजर ने तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा- चीन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिसे कॉपी करके कम कीमत पर बेचा न जा सके। चीनी चिड़ियाघर पर गधों को जेब्रा जैसा दिखाने के लिए काले और सफेद रंग से रंगने का आरोप: ‘धारियां गड़बड़ लगती हैं’

पहले कुत्ते को पांडा के तरह पहनाएं थे कपड़े : वहीं इस लेकर प्रतिक्रिया देते हुए चिड़ियाघर के एक कर्मचारी ने कहा कि, ‘मालिक ने यह सिर्फ मजे के लिए किया था,’ साथ ही कहा कि स्थानीय चिड़ियाघर ने पहले एक कुत्ते को पांडा की तरह कपड़े पहनाकर ध्यान आकर्षित किया था, और यह उसी प्रचार रणनीति को दोहराने का एक प्रयास था। कई लोग भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त नियमों की मांग कर रहे हैं।

अन्य चीनी चिड़ियाघरों की भी अलग करतूत : यह पहला मामला नहीं है जब किसी चीनी चिड़ियाघर ने ऐसी कोशिश की हो। पिछले महीने, जियांग्सू प्रांत के ताइझोउ में स्थित एक चिड़ियाघर ने दो कुत्तों को बाघों जैसा दिखने के लिए काले और नारंगी रंग में रंगकर सोशल मीडिया पर खुद को प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *