शिखर धवन को हुआ सोफी शाइन से प्यार? डेटिंग की अटकलों के बीच रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ हुए स्पॉट

Cricketer-Shikher-Dhawan-Girl-Friend

नई दिल्ली : पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्हें एक बार फिर प्यार हो गया है। हालांकि, अब तक दिग्गज की तरफ से इसपर कोई बयान नहीं आया है। इस बीच उन्हें एक बार फिर उसी लड़की के साथ स्पॉट किया गया जिसके साथ उनके रिश्ते की चर्चाएं  हो रही हैं।

साथ में मस्ती करते दिखे सोफी और शिखर : पिंकविला ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया जिसमें पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान को अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों को एक-दूसरे का साथ काफी पसंद आ रहा है। इस दौरान दोनों एक-दूसरे की तरफ देखकर हसते दिख रहे हैं। फैंस को दोनों की केमेस्ट्री काफी पसंद आ रही है और वे जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

https://twitter.com/theprernaa/status/1892836365521318398

चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार दिखे थे साथ : यह पहला मौका नहीं है जब सोफी शाइन और शिखर धवन साथ में किसी सार्वजनिक स्थान पर दिखे हैं। इससे पहले दोनों को चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान देखा गया था। दोनों भारत का मुकाबला साथ में देखते नजर आए थे। वह भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लुत्फ उठाने के लिए भी दुबई पहुंचीं थीं। उन्होंने इस मैच की तस्वीरें भी अपने इंस्टा हैंडल से साझा की थीं।

कौन हैं सोफी शाइन? : टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सोफी शाइन आयरलैंड से हैं और एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट के तौर पर काम करती हैं। उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री हासिल की है। उन्होंने आयरलैंड के कैसलरॉय कॉलेज से भी पढ़ाई की है। वर्तमान में वह नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में उपाध्यक्ष (सेकंड वाइस-प्रेसिडेंट) के रूप में काम करती हैं और अबू धाबी में रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *