DC vs RR : दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में जीता मुकाबला

DC-vs-RR

नई दिल्ली : आईपीएल 2025 में बुधवार को रोमांचक मुकाबला देखने मिला और सुपर ओवर के जरिये दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की। दिल्ली और राजस्थान के बीच मैच 20 ओवर के बाद बराबरी पर छूटा था जिसके बाद सुपर ओवर के जरिये नतीजा निकला। 2022 के बाद यह पहली बार हुआ जब आईपीएल में सुपर ओवर खेला गया।

दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स को हराया। राजस्थान ने सुपर ओवर में 11 रन बनाए थे, लेकिन दिल्ली ने चार गेंदों पर ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। सुपर ओवर में दिल्ली के लिए केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स आए थे और स्टब्स ने छक्का लगाकर दिल्ली को जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई। उसके छह मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक हो गए हैं। 2022 के बाद यह पहली बार है जब आईपीएल में किसी मैच का नतीजा सुपर ओवर के जरिये निकला है।

दिल्ली और राजस्थान के बीच 20 ओवर की समाप्ति के बाद स्कोर बराबरी पर छूटा जिसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर से कराने का फैसला हुआ। दिल्ली ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 188 रन बनाए थे। राजस्थान की टीम यशस्वी जायसवाल और नीतीश राणा के अर्धशतकों के अच्छी स्थिति में दिख रही थी, लेकिन टीम निर्धारित ओवर में चार विकेट पर 188 रन ही बना सकी। इस तरह मुकाबला बराबरी पर छूटा। सुपर ओवर में हालांकि, राजस्थान की टीम पूरे छह गेंद भी नहीं खेल सकी और उसने पांच गेंदों पर दो विकेट गंवा दिए। दिल्ली को सुपर ओवर में लक्ष्य हासिल करने में कोई परेशानी नहीं हुई।

सुपर ओवर में लक्ष्य का बचाव करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स की ओर से केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स आए। राजस्थान ने गेंद संदीप शर्मा को थमाई। पहली गेंद पर केएल राहुल ने दो रन निकाले। राहुल ने अगली गेंद पर चौका लगाया। तीसरी गेंद पर एक रन आया और स्टब्स स्ट्राइक पर आए। चौथी गेंद पर स्टब्स ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *