दिल्ली : निजी अस्पताल में कर्मी ने चुराए मृतक महिला के कान से झुमके, हरकत सीसीटीवी में कैद; पुलिस ने दबोचा

Delhi-Dead-Lady-Ornaments-Stolen

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल की महिला कर्मचारी को मरी हुई बुजुर्ग महिला के शरीर से गहने चुराते हुए पकड़ा गया। चोरी करते हुए अस्पताल स्टाप की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। महिला को 11 नवंबर को गंभीर हालत में हॉस्पिटल लाया गया था और बाद में उसकी मौत हो गई।

सीसीटीवी में चोरी करते पकड़ी गई महिला कर्मचारी : जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके के एक अस्पताल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बेड पर मृतक महिला के कानो से महिला स्टाफ ज्वेलरी चुराता हुआ दिखाई दे रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि BNS के तहत 302(2) की धारा में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

मृतक महिला के बेटे ने दर्ज कराई शिकायत : मृतक महिला के बेटे की तरफ से दी गई शिकायत में कहा गया है कि मेरी माता जी बीना रानी गुप्ता को अचानक तबियत खराब होने के कारण उन्हें एक हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जिन्हें 5-6 स्टाफ मेंबर्स ने Attend किया। उन्होंने कान में टॉप्स और कान की चैन पहनी हुई भी जिनका वजन लगभग 10 ग्राम था। सोने के टॉप्स व कान चैन अस्पताल के किसी कर्मचारी ने चुरा लिया। जब मैंने मांगा तो मेरे साथ बदसलूकी भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *