झारखंड : धनबाद में चिरागोड़ा स्थित बिजली खंभे में लगी भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी; पाया गया काबू 

Dhn-Burning-Electric-Wire

धनबाद : झारखंड में धनबाद शहर के सदर थाना क्षेत्र में चिरागोड़ा रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मंगलवार की शाम को अचानक से एक बिजली खंभे में आग लग गई। जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे आसपास में अफरा-तफरी मच गई। आग की भीषण लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। बिजली विभाग ने भी पावर कट कर होनेवाले दुर्घटना को टाला। 

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की। लगभग एक घंटे की मेहनत के बाद अग्निशमन विभाग के फायर फाइटर ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग की घटना में किसी प्रकार के जानमाल की हानि नहीं हुई। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे आग के क्षेत्र से दूर रहें।आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *