नई दिल्ली : ईरान के राष्ट्रपति ने शनिवार को अपने पड़ोसी देशों से माफी मांगी थी. यह माफी इसलिए थी, क्योंकि ईरान ने अमेरिका और इजरायल के जवाबी हमलों के बाद मिडिल ईस्ट के देशों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे. लेकिन, इस माफी के कुछ ही घंटे बीते थे कि ईरान की ओर से एक हमला हुआ और निशाना बना दुबई मरीना की एक टावर बिल्डिंग. हालांकि, इसे रोक लिया गया था, लेकिन इसके कुछ टुकड़े बिल्डिंग पर गिरे, जिससे इमारत के बाहरी हिस्से से धुआं उठता देखा गया.
ईरान के इस हमले में, दुबई की 23 मरीना टॉवर इमारत को निशाना बनाया गया. अधिकारियों ने कुछ ही घंटों के भीतर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया. सोशल मीडिया पर धुएं और नुकसान के वीडियो सामने आने के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई थी, लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह शहर पर सीधा हमला नहीं था, बल्कि इंटरसेप्ट किए गए प्रोजेक्टाइल के मलबे के गिरने से हुई एक छोटी घटना थी.
