कोलकाता : पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में लगातार उठ रही न्याय की मांग बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत पुलिस ने पीड़िता की दोस्त को गिरफ्तार किया है। यह इस केस में अब तक की छठी गिरफ्तारी है। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, आरोपी की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके चलते उसे हिरासत में लिया गया।
मामले में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी मौके पर मौजूदगी की पुष्टि तकनीकी और फैरेंसिक जांच के दौरान हुई। आरोपियों से पीड़िता का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसे वारदात के दौरान छीना गया था।
मामले में कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी ने आगे बताया कि पुलिस ने अब तक घटना की जगह पर जाकर पूरी घटना को दोबारा समझने की कोशिश की है, तकनीकी और वैज्ञानिक सबूत इकट्ठा किए हैं। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी सबूत जुटाए हैं, आरोपियों की डॉक्टर से जांच करवाई गई है और उनके कपड़े भी जब्त किए गए हैं। इस दौरान चौधरी ने भी बताया कि हालांकि कुछ जरूरी रिपोर्ट्स अभी नहीं आई हैं।
कमिश्नर के अनुसार कि तकनीकी और वैज्ञानिक सबूतों और पीड़िता के बयान के आधार पर यह सामने आया है कि एक आरोपी ने उससे शारीरिक संबंध बनाने की जबरदस्ती की थी। बाकी लोगों की भूमिका की जांच चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़िता का दोस्त, जो घटना के समय मौके पर मौजूद था, उसकी भूमिका भी पूरी तरह साफ नहीं है। उसे कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया और अब शक के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई है।
इसी बीच कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को दुर्गापुर पुलिस को निर्देश दिया कि वे आसनसोल-दुर्गापुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के कार्यालय के सामने भाजपा को प्रदर्शन की अनुमति दें। भाजपा की ओर से याचिका दायर कर 6 बजे सुबह से 6 बजे शाम तक, 19 अक्तूबर तक रोज प्रदर्शन की अनुमति मांगी गई थी।
याचिकाकर्ता ने बताया कि संबंधित विभागों ने प्रदर्शन के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र दे दिया है, लेकिन पुलिस की तरफ से अब तक अनुमति नहीं दी गई थी। इस पर न्यायमूर्ति शंपा दत्त (पॉल) ने पुलिस को निर्देश दिया कि जैसे ही याचिकाकर्ता NOC की कॉपी दुर्गापुर थाना प्रभारी को सौंपे, उसके बाद पुलिस तय प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही करे।
गौरतलब है कि बंगाल से एक बार फिर इंसानियत पर सैकड़ों सवाल करना वाला ये घिनौना कृत्य शुक्रवार रात का है। जब दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली ओडिशा की रहने वाली छात्रा अपने एक दोस्त के साथ बाहर खाना खाने गई थी। इसी दौरान जब वो वापस आ रही थी, तब आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पीड़िता का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है।
