ताइवान में भूकंप के तेज झटके : रिक्टर स्केल पर 5.7 रही तीव्रता

Earthquake-taibaAN

नई दिल्ली : ताइवान गुरुवार को भूकंप के तेज झटके से कांप उठा। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई है। आइलैंड के मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को ताइवान के पूर्वी काउंटी हुआलिएन के तट के पास 5.7 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया, लेकिन नुकसान की तुरंत कोई रिपोर्ट नहीं है। ताइपे, ताइचुंग और ताइतुंग जैसे शहरों में भी भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप के डर के कारण लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। ताइवान इससे पहले भी भूकंप से जान-माल का काफी नुकसान उठा चुका है।

वहीं, चीन की सरकारी सिन्हुआ न्यूज ने बताया है कि चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर (CENC) के मुताबिक, गुरुवार को चीन के ताइवान (चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है) के हुआलिएन काउंटी में 5.3 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया। इसका सेंटर 23.78 डिग्री नॉर्थ लैटीट्यूड और 121.55 डिग्री ईस्ट लॉन्गीट्यूड पर था। सेंटर ने बताया कि भूकंप 19 km की गहराई पर आया।

ताइवान “रिंग ऑफ फायर” पर स्थित होने के कारण अक्सर भूकंप का सामना करता रहता है। इससे पहले दिसंबर 2025 में ताइवान में 6.1 और 7.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप आए थे, जिनसे ताइपे की ऊंची इमारतें हिल गई थीं। अप्रैल 2024 में ताइवान के हुआलियन में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था। इस भूकंप में 18-19 लोगों की मौत हुई थी और भारी तबाही मची थी। ताइवान के इतिहास का सबसे विनाशकारी भूकंप सितंबर 1999 में आया था, जिसमें 2,400 से अधिक लोग मारे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *