एटा : यूपी के एटा स्थित थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात ननिहाल आए विवाहित युवक को परिजन ने ममेरी बहन के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। मामला बिगड़ा तो परिवार वालों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। बाद में परिजन और दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। यहां लड़की ने युवक पर जबरदस्ती करने का आरोप लगाकर शादी की जिद की। पहली पत्नी के विरोध के बावजूद इस रिश्ते को मंजूरी दे दी।
मैनपुरी जिले के एक गांव का रहने वाला युवक अपनी ननिहाल जैथरा थाना क्षेत्र के एक गांव में आया हुआ था। शनिवार की शाम भोजन के बाद वह कमरे में सोने चला गया। सब लोगों के सो जाने के कुछ देर बाद ममेरी बहन भी छुपकर उसी कमरे में चली गई। इस बीच परिवार के एक सदस्य की नींद खुली तो मामला सामने आ गया। शोर सुनकर परिजन और मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। गुस्साए परिजन ने युवक की पिटाई कर दी। सूचना पर युवक की पत्नी अपने चार बच्चों और ससुरालीजन के साथ पहुंच गई।
काफी देर तक दोनों पक्षों में लंबी पंचायत चली। इस दौरान लड़की ने आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की है। इसलिए इसके साथ ही शादी करेगी। मना करने पर दुष्कर्म करने का केस लिखाने की धमकी दी। इसके बाद दोनों परिवार की रजामंदी से दोनों की शादी कराई गई।
शुक्रवार रात समझौते के बाद युवक दोनों पत्नियों के साथ घर लौट गया। इस दौरान उसकी पहली पत्नी बेहद दुखी नजर आई। परिजन ने बताया कि बेटे की गलती बड़ी है लेकिन अब जो हुआ वह बेटे को जेल से बचाने के लिए मजबूरी में करना पड़ा। थाना प्रभारी ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है।
