पाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा विस्फोट, 5 बच्चों की मौत; 12 घायल

नई दिल्ली/पेशावर : पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत ज़िले में शनिवार को घातक विस्फोट हुआ है। यह धमाका एक पुराने मोर्टार शेल में हुआ। इस घटना में 5 बच्चों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पाकिस्तान पुलिस ने दी है।

मोर्टार शेल को पहाड़ियों से गांव ले गए थे बच्चे : यह हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चों के एक समूह को पहाड़ियों में एक बिना फटा मोर्टार शेल मिला और वे उसे अपने गांव ले आए। पुलिस के अनुसार, वे बच्चे इस बात से अनजान थे कि वह एक बम है और खेलते समय शेल में विस्फोट हो गया।  विस्फोट में पांच बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 अन्य घायल हो गए।

कई बच्चों की हालत गंभीर : ब्लास्ट के बाद रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और मृतकों व घायलों को पास के सिटी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के प्रवक्ता के अनुसार घायल बच्चों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे से इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *