गुजरात : राजकोट में विजय रूपाणी की अंतिम यात्रा शुरू, अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

former-cm-vijay-rupani-funeral

नई दिल्ली : गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज यानी सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ राजकोट में किया जाएगा। पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन 12 जून को एअर इंडिया विमान हादसे में हुआ था। इस हादसे में 274 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजकोट पहुंचकर पूर्व सीएम विजय रूपाणी को श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल आचार्य देवव्रत और सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी रूपाणी को नमन किया।

पूर्व सीएम की अंतिम यात्रा शुरू : राजकोट में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

99 व्यक्तियों के डीएनए का मिलान, 64 शव परिजनों को सौंपे गए :  विमान हादसे के चार दिन बाद अब तक डीएनए का मिलान करके 99 पीड़ितों की पहचान कर ली गई है और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित 64 शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। सिविल अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि अब तक 99 डीएनए नमूनों का मिलान हो चुका है और 64 शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। ये मृतक गुजरात और राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से थे।

राजकोट पहुंचा पूर्व सीएम रूपाणी का पार्थिव शरीर : पूर्व सीएम विजय रूपाणी का पार्थिव शरीर राजकोट पहुंच गया है। उनका अंतिम संस्कार पांच बजे होगा।
 
साइप्रस के राष्ट्रपति ने जताया दुख : साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने कहा, ‘प्रधानमंत्री जी, साइप्रस के लोग हाल ही में हुई  एअर इंडिया विमान हादसे की घटना के संबंध में आपके साथ हैं। हम दुख की इस घड़ी में आपके साथ हैं…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *