पीएम मोदी साइप्रस से कनाडा रवाना, जी-7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल 

g7-summit-in-canada

नई दिल्ली : दुनिया की कुछ सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियों के नेता रविवार को कनाडा के रॉकीज में ग्रुप ऑफ सेवन शिखर सम्मेलन के लिए पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज ही कनाडा पहुंचेंगे। वे साइप्रस से रवाना हो गए हैं। सम्मेलन पर इस्राइल-ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से छेड़े गए व्यापार युद्ध का साया मंडरा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइप्रस से कनाडा के लिए रवाना हुए। जहां वे अल्बर्टा के कनानैस्किस में 51वें G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

निकोसिया परिषद की सदस्य मिशेला काइथ्रेओटी म्हाल्पा ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए सम्मान के तौर पर उनके पैर छुए। प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति से परिचित होने के लिए उनकी सराहना की।

साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस और प्रधानमंत्री मोदी ने निकोसिया के पास के पहाड़ों को देखा। यह पहाड़ तुर्किये के कब्जे में हैं। पहाड़ों पर उत्कीर्ण शब्द साइप्रसवासियों को याद दिलाते हैं कि उनके देश का एक बड़ा हिस्सा 1974 से कब्जे में है।

भारतीय समुदाय के एक सदस्य प्रशांत झा ने कहा कि पीएम मोदी एक विश्व नेता हैं, यह हमारे लिए जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर है। इसे शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। यहां मौजूद भारतीय समुदाय बहुत खुश है। अगर उन्हें एक बार उनसे बात करने या उनका स्वागत करने का मौका मिले तो कैलगरी में रहने वाला पूरा भारतीय समुदाय बहुत खुश होगा। हम कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को भी धन्यवाद देना चाहेंगे कि उन्होंने यह कदम उठाया। दोनों प्रधानमंत्रियों को धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *