नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दक्षिण गोवा जिले के श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ में भगवान राम की 77 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। पीएम दोपहर 3.45 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
मठ की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास डेम्पो ने कहा कि मठ परिसर में विशेष हेलीपैड बनवाया गया है। विभाग के मंत्री दिगंबर कामत ने कहा कि गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को डिजाइन करने वाले मूर्तिकार राम सुतार ने श्रीराम की मूर्ति बनाई है। यह दुनिया में श्रीराम की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। डेम्पो ने कहा, पीएम मोदी एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने से पहले मठ में स्थित मंदिर का दौरा करेंगे।
