गुजरात : गांधीनगर में गरबा के पत्थरबाजों पर एक्शन, सुबह-सुबह 186 अवैध कब्जे हटाने पहुंचे 20 बुलडोजर

Gujrat-Garba-Hungama-Action

गांधीनगर : गुजरात के गांधीनगर में गरबा के दौरान हुई हिंसा मामले में भूपेंद्र पटेल सरकार का बड़ा एक्शन हुआ है। बीते 25 सितंबर को बहियाल गांव में गरबा के दौरान पत्थरबाजी करने वालों के अवैध प्रॉपर्टी पर आज सुबह-सुबह ही बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया। आज फर्स्ट फेज में प्रशासन 186 अवैध कब्जे को हटाने वाला है। इसके लिए 500 से अधिक पुलिस की तैनाती की गई है। 20 JCB अवैध कब्जा हटाने में लगे हैं तो  50 ट्रकों के जरिए R&B विभाग की जमीन को खाली कराने का काम किया जा रहा है।

गरबा के दौरान जमकर हुआ था पथराव : बीते 25 सितंबर को एक सोशल मीडिया स्टेटस को लेकर बहियाल गांव में भड़की हिंसा के बाद भीड़ ने गरबा पर पत्थरबाजी की थी और हिंदुओं की दुकानों में तोड़फोड़ की थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रण में करने की कोशिश की थी लेकिन उस समय तक स्थिति पूरी तरह से बेकाबू हो चुकी थी। CCTV फुटेज में भीड़ दुकानों में घुसकर तोड़फोड़ करते दिखी थी।

अब पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ एक्शन लिया है। सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को दूर करने का काम आज सूरज की पहली किरण के साथ शुरू कर दिया गया। गुजरात सरकार के R&B विभाग की जमीन पर कब्जा कर अवैध तरीके से दुकानें खड़ी की गई थी, जिस पर आज बुलडोजर चलाया गया।

60-70 आरोपियों की गिरफ्तारी : गांधीनगर पुलिस के SP रवि तेजा वसमशेट्टी ने बताया कि 25 सितंबर को भड़की हिंसा मामले में पुलिस ने करीब 60-70 लोगों की  गिरफ्तारी की थी जिसके बाद इनके अवैध कब्जे को लेकर नोटिस दिया गया था और अब बुलडोजर एक्शन हुआ है। पुलिस के मुताबिक जिनकी प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चल रहा है उनमें 50 से अधिक दुकानों के मालिक क्रिमिनल एक्टिविटी में संलिप्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *