मप्र : लड्डू गोपाल की चोरी की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला

Gwalior-laddu-gopal

ग्वालियर : अभी तक हमने और आपने सोने, चांदी के जेवर ,रुपये-पैसे और गाड़ियों की चोरी के मामले देखे और सुने होंगे, लेकिन अब लड्डू गोपाल की चोरी का मामला सामने आया है। मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले का है। महिला लड्डू गोपाल के चोरी की शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंची। महिला का कहना है कि यह (लड्डू गोपाल) मां की निशानी हैं। ढूंढ कर लाने वाले को इनाम दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर के अलकापुरी में रहने वाली विजया शर्मा अपनी बहन के साथ 29 जनवरी को महाराज बाड़े पर लड्डू गोपाल के साथ खरीदारी करने बाजार पहुंची थीं। इस दौरान उनके लड्डू गोपाल को किसी ने चोरी कर लिया। विजया शर्मा ने कई लोगों से पूछताछ की आसपास के सीसीटीवी खंगाला लेकिन लड्डू गोपाल का कहीं पता नहीं लगा। इसके बाद वह ग्वालियर थाने पहुंची और उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके लड्डू गोपाल को कैसे भी ढूंढा जाए।

उन्होंने कहा कि वह कोर्ट कचहरी के चक्कर में भगवान को नहीं लाना चाहती हैं। विजया का लड्डू गोपाल के बिना हमारा बुरा हाल है। विजया ने कहा कि सुबह शाम हम लड्डू गोपाल को याद करते रहते हैं। लड्डू गोपाल को मैं अपना भाई मानती हूं और हर वह रस्म अदा करते हैं जो भाई बहन के द्वारा की जाती है। करीब 30 साल पहले मां ने लड्डू गोपाल की है मूर्ति हमको दी थी। 5 साल पहले मां का निधन हो गया। इसके बाद इस मूर्ति की देखभाल मैं और मेरी बहन करती हैं।

शिकायत के बाद पुलिस भी इस पूरे मामले में महिला की मदद कर रही है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द लड्डू गोपाल को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। महिला भी लोगों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *