IND vs PAK U19 : भारत सेमीफाइनल में पहुंचा, पाकिस्तान को 58 रन से हराया

Ind-Vs-Pakistan

बुलावायो : अंडर-19 विश्व कप में सुपर-सिक्स के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 58 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम ने 252 रन बनाए थे और पाकिस्तान को ये लक्ष्य सेमीफाइनल में पहुंचने और अपना नेट रन रेट बेहतर करने के लिए 33.3 ओवर में 253 रन का लक्ष्य हासिल करना था। लेकिन पाकिस्तान की अंडर-19 टीम ऐसा नहीं कर सकी और 46.2 ओवर में 194 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई।

अंडर-19 विश्व कप में सुपर-सिक्स के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 58 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम ने 252 रन बनाए थे और पाकिस्तान को ये लक्ष्य सेमीफाइनल में पहुंचने और अपना नेट रन रेट बेहतर करने के लिए 33.3 ओवर में 253 रन का लक्ष्य हासिल करना था। लेकिन पाकिस्तान की अंडर-19 टीम ऐसा नहीं कर सकी और 46.2 ओवर में 194 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई। भारत के लिए इस मुकाबले में आयुष म्हात्रे और खिलान पटेल ने तीन-तीन विकेट झटके।

भारत ने पाकिस्तान के सामने 253 रन का लक्ष्य रखा है। अंडर-19 विश्व कप के सुपर सिक्स में आज भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने वेदांत त्रिवेदी की अर्धशतकीय पारी की मदद से 49.5 ओवर में 10 विकेट पर 252 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए अब्दुल सुभन ने तीन और मोहम्मद सय्यम ने दो विकेट लिए। इसके अलावा अली रजा, अहमद हुसैन, मोमिन कमर और अली हसन बलोच ने एक-एक सफलता अपने नाम की।

पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। यह मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला है। हार उन्हें सेमीफाइनल के दौड़ से बाहर कर देगी। वहीं, भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने कहा कि वह टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी ही करते। इस वजह से टॉस का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

भारत: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।

पाकिस्तान: हम्जा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसान, अली हसन बलोच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सैयाम, अली रजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *