IND vs SA : कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला

INd-VS-Sa

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अभी तक टी20 विश्व कप 2026 में अजेय है। बिना एक भी मैच हारे टीम ने सुपर 8 तक का सफर तय किया है। अब सुपर 8 में उसका पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ होना है। मैच कब और कहां खेला जाएगा, ये जान लीजिए। साथ मैच शुरू होने का वक्त क्या होगा, इस पर खास नजर रखिएगा, क्योंकि ऐसा ना हो कि ये खास मैच आपसे छूट जाए।

टी20 विश्व कप 2026 में अब सुपर 8 का दौर शुरू हो चुका है। भारतीय टीम के मुकाबले साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से होंगे। भारतीय टीम अपना पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले जो एक वार्मअप मैच खेला था, वो साउथ अफ्रीका के ही खिलाफ था। भले ये एक एक अभ्यास मैच था, लेकिन भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराने में कामयाबी हासिल की थी। भारत ने अपना आखिरी लीग मैच अहमदाबाद में ही खेला था, इसलिए टीम अभी वहीं पर कैंप किए हुए है।

आईसीसी टी20 विश्व कप में रविवार यानी 22 फरवरी को सुपर 8 के दो मैच होंगे। पहला मैच दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। इसमें श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमें आपस में टकराएंगी, ये मैच पल्लेकेले में होगा। इसके बाद उस दिन का दूसरा मुकाबला शाम को सात बजे से शुरू होगा, इसी में भारत और साउथ अफ्रीका की टक्कर होगी। आपको पता ही है कि इससे आधे घंटे पहले यानी शाम को साढ़े छह बजे टॉस होगा और ठीक सात बजे पहली बॉल डाल दी जाएगी।

जिस तरह से भारत अपने ग्रुप में बिना एक भी मैच हारे सुपर 8 तक पहुंची है, उसी तरह साउथ अफ्रीका ने भी बिना कोई मैच हारे यहां तक का सफर तय किया है। यानी दोनों टीमें अजेय हैं। साल 2024 के टी20 विश्व कप के फाइनल में भी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खिताबी भिड़ंत हुई थी। तब भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 विश्वकप की ट्रॉफी अपने नाम करने में सफलता हासिल की थी। इसके बाद अब दोनों टीमें फिर से इस आईसीसी टूर्नामेंट में एक दूसरे के सामने आने वाली हैं।

भारतीय टीम का स्क्वॉड : ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।

साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड : एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *