IND vs SL : श्रीलंका ने भारत को दिया 249 रनों का लक्ष्य

IND vs SL

नई दिल्ली : आज भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। भारत इस सीरीज में 1-0 से पीछे चल रहा है। अब टीम इंडिया की नजर 1-1 की बराबरी पर है।

 भारत को मिला 249 रनों का लक्ष्य : श्रीलंका ने तीसरे वनडे मुकाबले में अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस के शानदार अर्धशतकों से भारत को 249 रनों का लक्ष्य दिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 248 रन बनाए। भारत के लिए अपना पहला वनडे मैच खेल रहे रियान पराग ने 54 रन देकर तीन विकेट झटके। श्रीलंका की ओर से पाथुम निसांका और फर्नांडो ने पहले विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की। फर्नांडो हालांकि शतक से चूक गए और 96 रन बनाकर आउट हुए। अंत में कामिंदू मेंडिस ने 19 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली।

श्रीलंका को लगा सातवां झटका : श्रीलंकाई टीम को सातवां झटका लगा। कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने कुसल मेंडिस को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई।

वेलालागे आउट हुए : रियान पराग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए वेलालागे को आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई। रियान ने वेलालागे को बोल्ड किया जो तीन गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए। अपना पहला वनडे मुकाबला खेल रहे रियान का इस मैच का यह तीसरा विकेट है।

वाशिंगटन ने लियानागे को आउट किया : वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए जनिथ लियानागे को आउट कर श्रीलंका को पांचवां झटका दिया। लियानागे 12 गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए।

श्रीलंका को लगा दूसरा झटका : श्रीलंका को दूसरा झटका अविष्का फर्नांडो के रूप में लगा। उन्हें रियान पराग ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 96 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चरिथ असलंका उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए कुसल मेंडिस उतरे हैं। 36 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 174/2 है।

श्रीलंका को लगा पहला झटका : श्रीलंका को पहला झटका 89 रन के स्कोर पर लगा। अक्षर पटेल ने पथुम निसांका को पंत के हाथों आउट कराया। वह 45 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर कुसल मेंडिस बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए अविष्का फर्नांडो क्रीज पर मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *