नई दिल्ली : भारतीय महिला टीम का फाइनल में सामना श्रीलंका से था। इस मैच में भारत ने मेजबानों को 166 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में श्रीलंका ने आठ गेंदों के शेष रहते आठ विकेट से मैच जीत लिया।
श्रीलंका ने जीता खिताब : फाइनल मैच में श्रीलंका ने भारत को आठ विकेट से हराकर महिला एशिया कप 2024 का खिताब जीत लिया। इस मैच में श्रीलंका ने भारत को आठ विकेट से हराकर पहली बार खिताब जीता।
17 ओवर के बाद स्कोर 141/2 : श्रीलंका के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन जारी है। हर्षिता 50 और कविशा 23 रन बनाकर क्रीज पर डटी हैं। 17 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 141/2 है।
छह ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 44/1 : चामरी अटापट्टू और हर्षिता दमदार प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं। छह ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 44/1 है।
श्रीलंका का पहला विकेट गिरा : श्रीलंका की सलामी बल्लेबाज विष्मी गुणारत्ने रन आउट होकर पवेलियन लौटीं जिससे भारत ने दूसरे ही ओवर में पहली सफलता हासिल कर ली। गुणारत्ने एक रन बनाकर आउट हुईं।
भारत ने श्रीलंका को दिया 166 रनों का लक्ष्य : भारतीय महिला टीम ने स्मृति मंधाना के शानदार अर्धशतक की बदौलत महिला एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के सामने 20 ओवर में छह विकेट पर 165 रन बनाए। भारत के लिए स्मृति ने 47 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 60 रन बनाए, लेकिन अन्य भारतीय बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत की पारी को संभाले रखा जिस कारण टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। श्रीलंका की ओर से कविष्का दिलहारी ने दो विकेट अपने नाम किए।