नई दिल्ली : भारत ने ओवल टेस्ट छह रन से जीत लिया है। भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 247 रन पर समाप्त हुई थी और इंग्लिश टीम ने 23 रन की बढ़त हासिल की थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 396 रन बनाए और 373 रन की कुल बढ़त हासिल की और 374 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 367 रन पर समाप्त हुई।
भारत ने ओवल टेस्ट 6 रन से जीता : भारत ने ओवल में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट में छह रन से जीत हासिल की है। भारत ने 374 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम 367 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड को पांचवें दिन जीत के लिए 35 रन की जरूरत थी और भारत को चार विकेट चाहिए थे। सिराज ने आज तीन विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया। सिराज ने पारी में पांच विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को चार विकेट मिले। आकाश दीप ने एक विकेट लिया।
इसी के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई। शुभमन गिल की अगुआई में एक युवा टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन है। किसी क्रिकेट पंडित ने भारत को इस दौरे से पहले पसंदीदा नहीं बताया था। हालांकि, गिल की युवा टीम ने सभी आलोचकों का मुंह बंद कर सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराया।
भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 247 रन पर समाप्त हुई थी और इंग्लिश टीम ने 23 रन की बढ़त हासिल की थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 396 रन बनाए और 373 रन की कुल बढ़त हासिल की और 374 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 367 रन पर समाप्त हुई।
जो रूट की 105 रन और हैरी ब्रुक की 111 रन की पारी भी इंग्लैंड को हारने से नहीं बचा सकी। जैसे ही सिराज ने आखिरी विकेट के रूप में एटकिंसन को यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया, भारतीय फैंस और खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सिराज दौड़ पड़े और भारतीय खिलाड़ी उन्हें गले लगाने के लिए दौड़ पड़े।
भारत जीत से एक विकेट दूर : इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 364 रन बना लिए हैं। टीम जीत से 10 रन दूर है। वहीं, भारत को जीत के लिए एक विकेट की दरकार है। क्रिस वोक्स टूटे बाएं हाथ के साथ बल्लेबाजी करने आए हैं। वहीं, गस एटकिंसन भी क्रीज पर हैं।
इंग्लैंड के नौ विकेट गिरे : इंग्लैंड को 357 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने जोश टंग को क्लीन बोल्ड किया। अब भारत जीत से एक विकेट दूर है। फिलहाल गस एटकिंसन और क्रिस वोक्स क्रीज पर हैं। वोक्स एक हाथ से बल्लेबाजी करेंगे। इंग्लैंड को जीत के लिए 17 रन चाहिए।
इंग्लैंड को आठवां झटका : इंग्लैंड को 354 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। सिराज कहर बरपा रहे है। उन्होंने पांचवें दिन जेमी स्मिथ को विकेटकीपर जुरेल के हाथों कैच कराने के बाद जेमी ओवरटन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। इंग्लैंड को 20 और रन चाहिए, जबकि भारत को दो विकेट की दरकार है। सिराज ने चार विकेट ले लिए हैं।
इंग्लैंड को सातवां झटका : इंग्लैंड को 347 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। सिराज ने जेमी स्मिथ को विकेटकीपर जुरेल के हाथों कैच कराया। वह दो रन बना सके। इंग्लैंड को 27 रन की और जरूरत है। वहीं, भारत को तीन और विकेट चाहिए। फिलहाल ओवरटन और एटकिंसन क्रीज पर हैं।
पांचवें दिन का खेल शुरू : पांचवें दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। जेमी ओवरटन ने शुरुआती दो गेंदों पर दो चौके लगाए। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने गेंदबाजी की। अब इंग्लैंड को 27 रन की जरूरत है।