श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने PAK को हराया

India-Womens

बैंगकॉक : महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का पहला सेमीफाइनल भारत ए और श्रीलंका ए के बीच बैंगकॉक में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश ए ने पाकिस्तान ए को 54 रनों से मात देकर फाइनल में एंट्री की। इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला रविवार को बैंगकॉक में ही खेला जाएगा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ए की टीम 19.4 ओवर में सिर्फ 118 रन बना सकी। जवाब में टीम इंडिया ने महज 13.3 ओवर में पांच विकेट पर 119 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में भारत की जीत की हीरो राधा यादव रहीं, जिन्होंने चार विकेट झटके। इसके बाद दिनेश वृंदा का बल्ला गरजा और उन्होंने 42 रनों की तूफानी पारी खेली।

दूसरे सेमीफाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ए ने कप्तान फहिमा खातून की 40 रनों की नाबाद पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 110 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 16.4 ओवर में सिर्फ 56 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने फाइनल में एंट्री कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *