बिहार : वैशाली में रेलवे कर्मचारी ही निकले चोर, रेलवे के सामान की करते थे चोरी

Indian-Railway

वैशाली : वैशाली जिले में रेलवे पुलिस ने ऑपरेशन रेल सुरक्षा के तहत आरपीएफ ने रेलवे से चोरी किए गए बैटरी और लोहे के प्लेट के साथ दो निजी रेलकर्मियों को कुढ़नी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। उनके निशानदेही पर आरपीएफ ने गोरौल थाना के इस्माइलपुर बाजार स्थित कबाड़ी दुकान से लोहे के प्लेट और बैटरी के साथ दो कबाड़ी दुकानदारों को भी गिरफ्तार किया।

आरपीएफ ने 15 पीस रेलवे के सिग्नल विभाग का चोरी किया हुआ बैटरी और 6 पीस रेल पथ में प्रयोग किए जाने वाले स्पेशल बेयरिंग प्लेट बरामद किए। गिरफ्तार किए गए चोर और कबाड़ी दुकानदारों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट हाजीपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई और न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

आरपीएफ थाना अध्यक्ष साकेत कुमार ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार उपनिरीक्षक विपिन कुमार और अन्य बाल सदस्य गुप्त सूचना के आधार पर कुढ़नी स्टेशन पर गश्त और जांच कर रहे थे। इस दौरान अभिनंदन कुमार और मनीष कुमार, दोनों प्राइवेट ट्रैक पेट्रोल मैन (रेलकर्मी), चोरी किया गया रेलवे सिग्नल विभाग का बैटरी लेकर पकड़े गए। चोरी में प्रयुक्त निजी मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

दोनों से पूछताछ और निशानदेही के बाद इस्माइलपुर बाजार स्थित सोनू कुमार और भोला कुमार नामक कबाड़ी दुकानदारों के यहां छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 13 पीस रेलवे सिग्नल विभाग का चोरी किया गया बैटरी और 6 पीस रेल पथ में प्रयुक्त स्पेशल बेयरिंग प्लेट बरामद किया गया। पूछताछ और प्राथमिकी के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *