मप्र : इंदौर में 5000 हजार महिलाएं प्रस्तुत करेंगी तलवारबाजी, आत्मरक्षा के लिए मिला प्रशिक्षण

Indore-Lady-Record

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में 5000 हजार से ज्यादा महिलाएं नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रही हैं। नेहरू स्टेडियम में 12 साल की लड़कियों से लेकर 70 साल की बुजुर्ग महिलाओं तक हाथों में तलवार लेकर तलवारबाजी की कला की प्रस्तुति देंगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी होंगे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह 1.29 करोड़ लाडली बहनों को 1573 करोड रुपए की सिंगल क्लिक के माध्यम से लाडली बहन योजना की राशि भी देंगे।

इंदौर नेहरू स्टेडियम में अनुपम महिला संस्थान इंदौर जिले की करीब 5000 से अधिक महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए तलवारबाजी का प्रशिक्षण दे रहा है। यह सभी महिलाएं शनिवार को विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं। इसके लिए इंदौर शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में 40 से अधिक प्रशिक्षण सेंटर बनाकर महिलाओं को तलवारबाजी का प्रशिक्षण दिया गया है।

बहनों की दी बधाई : सीएम यादव ने कहा “अहिल्या माता का 300 वां जन्मोत्सव चल रहा है। हमने दशहरे के दिन भी अहिल्या माता की राजधानी में शस्त्र पूजन करके उनके पुरुषार्थ पराक्रम का स्मरण किया। इंदौर उनकी राजधानी है, ऐसे में आज नया रिकॉर्ड बनाया। जहां 5000 से ज्यादा बहनों ने तलवार के प्रदर्शन से अपने आप पर विश्वास प्रकट किया है और हमारे देश की सांस्कृतिक जड़ें कितनी गहरी हैं, वह बताने का प्रयास किया है। मेरी ओर से बधाई। यह हमारी संस्कृति है हम किसी को परेशान नहीं करते। हमारे यहां सब धर्म का सम्मान है। दिवाली है और पटाखे मानने से रोके और वह भी मध्य प्रदेश में यह संभव नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *