दिल्ली : जामिया मिल्लिया ने सहायक प्रोफेसर को किया बर्खास्त, महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Jamia-Asst-Prof-Dismiss-Sexual-Harras

नई दिल्ली : जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने यौन उत्पीड़न के आरोप पर राजनीतिक विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर (अनुबंधित) को बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई प्रशासन ने न्यू फ्रेंडस पुलिस थाने में एक महिला द्वारा दर्ज कराई शिकायत के बाद सहायक प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर की गई है।

जामिया प्रशासन के अनुसार, सहायक प्रोफेसर की सेवाओं को समाप्त कर दिया है। महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा के प्रति शून्य सहनशीलता (जीरो टॉलरेंस) की नीति का पालन किया जाता है। विश्वविद्यालय प्रशासन इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करता है। आरोपी स्थायी संकाय सदस्य नहीं है, बल्कि अनुबंधित कर्मचारी है, जिसे अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया था।

यौन उत्पीड़न की घटना विश्वविद्यालय परिसर के बाहर हुई थी। यह पूरी तरह से व्यक्तिगत एवं निजी मामला है। जामिया का इस कथित घटना से कोई संबंध नहीं है। फिर भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने गंभीर अपराध की कड़ी निंदा करते हुए उसको बर्खास्त कर दिया। जामिया प्रशासन का कहना है कि महिलाओं के सम्मान, गरिमा और अधिकारों पर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *