जम्मू : किश्तवाड़ मुठभेड़ के बाद चौंकाने वाला खुलासा, जंगल में बसाया था आतंकियों ने घर

Jammu-House

जम्मू : किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश किया है। तलाशी अभियान के दौरान ठिकाने से रोजमर्रा के इस्तेमाल का पूरा सामान बरामद किया गया, जिससे साफ होता है कि आतंकी लंबे समय से वहां छिपकर रह रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, ठिकाने से खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाला पूरा किचन का सामान बरामद किया गया है। इसमें बर्तन, गैस स्टोव, खाद्य सामग्री के अलावा कपड़े धोने का साबुन और अन्य घरेलू जरूरत की चीजें भी शामिल हैं।

इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य आतंकी आसपास छिपा न हो। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *