जापान : ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में भारत का 5वां स्थान, 160+ देश प्रतिभागी; आयुर्वेद-विरासत-विकास हैं विषय

Japan-World-Expo-2025

नई दिल्ली : जापान के ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 में भारत मंडप को दुनियाभर के शीर्ष पांच मंडपों में शामिल किया गया है। यह मंडप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) की तरफ से संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में तैयार किया गया है।

भारत ने ‘संगम’ से अंतरराष्ट्रीय दर्शकों का ध्यान खींचा : बता दें कि ओसाका एक्सपो 13 अक्टूबर 2025 तक चलेगा, जिसमें 160 से अधिक देश भाग ले रहे हैं। भारत मंडप ने अपनी सांस्कृतिक विविधता, तकनीकी उन्नति और आधुनिकता के संगम से अंतरराष्ट्रीय दर्शकों का ध्यान खींचा है।

आयुर्वेद, विरासत और सतत विकास जैसे विषय : मंडप में नवाचार, इसरो, आयुर्वेद, विरासत और सतत विकास जैसे विषयों को दर्शाया गया है। पैवेलियन में गरबा वर्कशॉप, योग सत्र, पारंपरिक परिधानों का प्रदर्शन और प्रामाणिक भारतीय व्यंजन आगंतुकों को आकर्षित कर रहे हैं।

‘वसुधैव कुटुंबकम’ को उजागर करता है मंडप : भारत मंडप की केंद्रीय थिम अजंता की गुफाओं से प्रेरित पद्मपाणि बोधिसत्व की छवि है, जो भारत की करुणा और ज्ञान परंपरा का प्रतीक है।  आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने इसे भारत की सांस्कृतिक कूटनीति का सशक्त माध्यम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *